You can edit almost every page by Creating an account. Otherwise, see the FAQ.

Draft:Major Dhyanchand Museum, Jhansi

From EverybodyWiki Bios & Wiki


Script error: No such module "Draft topics". Script error: No such module "AfC topic".

Major Dhyanchand Museum, Jhansi

मेजर ध्यानचन्द संग्रहालय के बारे में[edit]

झाँसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा मेजर ध्यानचन्द जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर हॉकी को समर्पित दुनिया का दूसरा तथा एशिया एवं भारत का पहला मेजर ध्यानचन्द संग्रहालय जनमानस के लिये 01 सितम्बर 2023 से खोल दिया गया है।

इस संग्रहालय में मेजर ध्यानचंद जी के ओलंपिक पदक सहित उनकी व्यक्तिगत वस्तुओं का प्रथम बार प्रदर्शन किया गया है। इसके साथ ही आधुनिक तकनीक एवं डिस्प्ले के माध्यम से ध्यानचंद जी के खेल एवं व्यक्तिगत जीवन की विस्तृत जानकारी दर्शायी गयी है। इसके अन्य मुख्य आकर्षण-साइक्लोरामा, होलोग्राफिक सेल्फी, इंटरएक्टिव गेम्स, मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, नई दिल्ली की प्रतिकृति आदि हैं।

मेजर ध्यानचन्द संग्रहालय झाँसी के सिवल लाइंस क्षेत्र में रानी लक्ष्मीबाई पार्क में स्थित है। वर्तमान में मेजर ध्यानचन्द संग्रहालय का संचालन पर्यटकों हेतु अपरान्ह 12:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक किया जा रहा है।

मेजर ध्यानचन्द संग्रहालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा दिनाँक 29 अगस्त 2023 को किया गया।

बुकिंग इत्यादि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी[edit]

मेजर ध्यानचन्द संग्रहालय का प्रवेश-शुल्क निम्नलिखित है-

भारतीय नागरिकों के लिए-

05 वर्ष की आयु तक - निःशुल्क प्रवेश

06 से 12 वर्ष की आयु तक - ₹100/-

12 वर्ष से अधिक आयु पर - ₹150/-

विदेशी नागरिकों के लिए-

05 वर्ष की आयु तक - निःशुल्क प्रवेश

06-12 वर्ष की आयु तक - ₹900/-

12 वर्ष से अधिक आयु पर - ₹1500/-

न्‍यूनतम  50 टिकट बुक करने पर प्रवेश-शुल्क -06 से 12 वर्ष की आयु तक - ₹50 /-

और 12 वर्ष से अधिक आयु पर - ₹100/-

References[edit]



This article "मेजर ध्यानचन्द संग्रहालय, झाँसी" is from Wikipedia. The list of its authors can be seen in its historical and/or the page Edithistory:मेजर ध्यानचन्द संग्रहालय, झाँसी. Articles copied from Draft Namespace on Wikipedia could be seen on the Draft Namespace of Wikipedia and not main one.